BJP के अभियान पर विवाद, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

10/22/2018 3:58:07 PM

भोपाल: प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके चलते सभी पार्टियां नये-नये अभियान चलाकर जनता का समर्थन पाने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच भाजपा का अभियान 'भविष्य का संदेश, समृद्ध मध्यप्रदेश' शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। कांग्रेस ने अभियान को आचार संहिता का उल्लंघन बताकर चुनाव आयोग में शिकायत की है, शिकायत पर कार्रवाई न होने पर कांग्रेस ने कोर्ट जाने की भी चेतावनी दी है।

PunjabKesari

बता दें कि, बीजेपी ने समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान के तहत पूरे प्रदेश में रथों को रवाना किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि, रथों पर 'आईडिया में है दम', 'पूरा करेंगे हम' और 'भविष्य का संदेश', 'समृद्ध मध्यप्रदेश', 'भाजपा का लक्ष्य, पांच सालों में समृद्ध बनाना' लिखा हुआ है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि, समृद्ध प्रदेश बनाने के लिए 'हमें अपने आईडिया भेजो' जैसे नारों को प्रचारित किया गया है, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करता है। कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत कर बीजेपी के सभी रथों को जब्त कराने की मांग की है।

PunjabKesari

वहीं भाजपा ने इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताया है, बीजेपी सांसद आलोक संजर ने कहा है कि, कांग्रेस को सिर्फ बात का बतंगड़ बनाना आता है। यह पार्टी जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। कांग्रेस के नेता कमरों से बाहर नहीं आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News