बारूद का गोला खाने से गाय की मौत...शिकार के लिए लड्डू बनाकर शिकारी ने जंगल में छिपाया, खाते ही मुंह में फटा

Sunday, Sep 25, 2022-02:05 PM (IST)

शिवपुरी(भूपेंद्र शर्मा): शिवपुरी में बारूद का गोला मुंह में फटने से एक गाय की मौत हो गई। घटना नरवर तहसील की है जहां घास चरते चरते गाय ने बारूद का गोला चबा लिया जिससे उसका मुंह जख्मी हो गया। हादसे के कुछ घंटों बाद गाय ने दम तोड़ दिया। गाय के मालिक ने घटना की शिकायत महरौनी थाने में की है। मालिक का आरोप है कि यह गोला शिकारियों ने शिकार के लिए रखा तो जिससे गाय की जान चली गई।

PunjabKesari

दरअसल, जानवरों का शिकार करने के लिए शिकारी मगरौनी नगर के बाहर जंगल के पहाड़ी क्षेत्र में अक्सर बारूदी गोले बिछा देते हैं। जिन्हें चबाते ही बारूदी गोला जानवरों के मुंह में फट जाता है। इससे जानवर बुरी तरीके से जख्मी हो जाता है। जिसके बाद शिकारी उक्त मवेशी के मांस व खाल का विक्रय कर पैसा कमाते हैं। इस तरह शिकारियों की चाल कामयाब हो जाती है। ऐसे ही बिछाए जाल में मगरौनी के वार्ड क्रमांक 1 निजामपुर के रहने वाले सुम्मेरा जाटव की गाय फंस गई। जैसे ही गाय ने गोले को खाने की सामग्री समझ कर खाया बारूद उसके मुंह में फट गया और वह बुरी तरह जख्मी हो गई। जब शाम को गाय घर लौटी तो उसका मुंह के चिथड़े उड़े थे। जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News