दमोह : कोदो की रोटी खाने से पाटन में फैला डायरिया, 9 लोग अस्पताल में भर्ती

Wednesday, Aug 14, 2024-02:12 PM (IST)

दमोह (इम्तियाज़ चिश्ती ) : दमोह जिले के मड़ियादो क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोरईया अंतर्गत गांव पाटन में डायरिया की चपेट में आने से 9 लोग बीमार हो गए। धम्मा, महादेव,  कुवर, नोनेलाल, सझली बहू आदिवासी सहित अन्य बीमार हुए लोगों को मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। वहीं नव जन्में पांच बीमारों को तुरंत हटा रैफर किया है। इसके अलावा बीमारों में गंभीर 4 मरीजों को भी मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र से सिविल अस्पताल हटा रैफर किया गया है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बीमार हुए लोगों द्वारा कोदो की रोटी और भाजी का भोजन किया था जिसके बाद उन्हें उल्टी दस्त होने लगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News