पारसडोह में डूबे 2 एयरफोर्स जवानों के मिले शव, पिकनिक मनाने गए थे जवान

Sunday, Oct 01, 2023-07:15 AM (IST)

बैतूल (विनोद पातरिया): एयरफोर्स के जवानों का ग्रुप पिकनिक मनाने के लिए धनोरा पारसडोह में शुक्रवार को गया था। इस दौरान दो जवान नहाने के लिए झरने के पास चले गए और गहरे पानी में जाने से डूब गए थे। दोनों जवानों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया था। एसडीईआरएफ की टीम ने दोनों जवानों के शव आज शनिवार को खोज लिए हैं।

PunjabKesari

आठनेर थाना प्रभारी राजन उइके ने बताया कि एयरफोर्स के दो जवानों के पारसडोह में डूबने की सूचना मिलने के बाद एयरफोर्स और पुलिस के आला अधिकारी सहित एसडीईआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों जवानों की तलाश प्रारंभ की लेकिन शुक्रवार देर शाम तक टीम को सफलता नहीं मिल पाई थी। आज शनिवार को एक जवान का शव प्रात: 9 बजे और दूसरे का 10 बजे मिल गया है।

PunjabKesari

थाना प्रभारी उइके ने बताया कि शनिवार को विकास पिता विष्णुदत्त (23) और योगेंद्र धाकड़ उम्र (23) दोनों एयरमेन की पोस्ट पर एयरफोर्स आमला में पदस्थ थे। यह अपने साथ के करीब 8 जवानों के साथ पिकनिक मनाने के लिए धनोरा पारसडोह गए थे। पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध इस स्थल पर खतरनाक पानी का डोह (खोह) है। नहाते समय इसी में चले जाने से दोनों जवानों की मौत हुई है।

होमगार्ड कमांडेंड आईपी उपनारे ने बताया कि दोनों शवों को आमला एयरफोर्स ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि एसडीईआरएफ के 6 जवानों ने एयरफोर्स टीम के साथ करीब 9 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया जिसके बाद दोनों जवानों के शव बरामद हो सके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News