किसान की तालाब में तैरती मिली लाश, दीपावली के दिन शौच के लिए निकला था घर से

Tuesday, Oct 25, 2022-04:33 PM (IST)

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में दीपावली के दिन घर से निकले किसान की दूसरे दिन सुबह तालाब में तैरती हुई लाश मिली है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक घटना जिले के बमीठा थाना अंतर्गत सतना गांव की है। जहां 24 अक्टूबर की दोपहर दीपावली के दिन खेत के बगल में कुड़िया तालाब में शौच के लिए गए 40 वर्षीय किसान झल्लू पिता किशोरा कुशवाहा लापता हो गया। जहां आज 25 अक्टूबर की सुबह 10 उसके छोटे भाई रामस्वरूप तालाब के वास पहुंचे जहां लाश तैरती देखी जिसकी जानकारी संबंधित थाना को दी गई।

PunjabKesari

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को तालाब से बाहर निकलवाया तो लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए राजनगर अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि किसान झल्लू कुशवाहा के दो लड़का और दो लड़कियां हैं। एक लडकी की शादी हो चुकी है, जिसका छोटा लड़का अन्नू और एक लड़की घर पर थी। झल्लू की पत्नी रामवाई और बड़ा लड़का मूलचंद मथुरा वृंदावन गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News