देवली रावली मार्ग पर पेड़ से लटका मिला शव, हत्या और आत्महत्या को लेकर अब जांच करेगी पुलिस
Monday, Apr 11, 2022-01:20 PM (IST)

आगर मालवा (फहीम उद्दीन कुरैशी): आगर जिले के सोयत के पास देवली रावली मार्ग पर एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी (dead body hung on tree) हुई मिली। जिसके बाद लाश की सूचना ग्रमीणों ने फौरन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोयत थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश को ग्रामीणों की सहायता से नीचे उतरवाया गया। मृतक की पहचान विनोद नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मृतक राजस्थान के धानोदा खानपुर का रहने वाला था। हालांकि पुलिस मामले में फांसी के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।