ग्वालियर में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

12/21/2019 1:16:35 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित कांच मिल के पास रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक नगर निगम का कर्मचारी है। वहीं म़तक परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना की खबर मिलने पर हजीरा थाना पुलिस मौके पर पंहुची और उसने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या है या हादसा।

PunjabKesari

मृतक नगर निगम में ड्राइवर के पद पर कार्यरत कर्मचारी अखिलेश साहू है जिसका शव औंधे मुंह ट्रैक पर पड़ा था और ट्रेन से उंसके केवल पैर कटे हुए थे। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी वहां आ गए। उन्होंने बताया कि अखिलेश कभी- कभी घर नहीं आता था। बीती रात भी वह नहीं आया था। उन्होंने मामला संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जताई है।

PunjabKesari

मृतक के केवल पैर कटने से अब सवाल उठता है कि उसकी मौत का क्या कारण रहा होगा? उसकी हत्या कर ट्रैक पर डाला गया था या वह ट्रेन हादसे का शिकार हुआ था यह पुलिस की जांच का विषय है। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मृतक अखिलेश की मौत के पीछे क्या कारण था। वहीं हजीरा थाना ग्वालियर के पुलिस आरक्षक गजेंद्र गुर्जर प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच- पड़ताल चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News