Punjab Kesari MP ads

भाजयुमो अध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज! कई दिग्गज दावेदार हुए बाहर, इन 3 नामों पर BJP का फोकस

Tuesday, Jun 09, 2026-05:46 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन में नियुक्तियों का दौरा लगातार जारी है। लेकिन, खात बात यह है कि अब पार्टी ने सख्त रूख अपनाया है। जिसके बाद भाजयुमो जिला अध्यक्षों की नियुक्त को लेकर हलचल तेज हो गई है। यहां नगर भाजपा ने तीन नाम की पैनल तैयार कर ली है। जिसमें अक्षांशु तिवारी,  अमित पालीवाल और मयूरेश पिंगले का नाम शामिल किया गया है। वहीं, कई नामों को अध्यक्ष पद की नियुक्त से बाहर कर दिया हैं।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मोर्चा और प्रकोष्ठों (cells) की नई नियुक्तियों के लिए सभी जिला अध्यक्षों से योग्य पदाधिकारियों का पैनल मांग लिया गया है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की कार्ययोजना को देखते हुए यह प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रदेश संगठन की सख्ती के बाद इंदौर में भी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो तीन मजबूत नाम निकाल लिए गए हैं। जिसमें अक्षांशु तिवारी, का नाम सबसे ऊपर है।जबकि अमित पालीवाल और मयूरेश पिंगले का नाम भी शामिल किया गया है।  

वहीं, पार्टी ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि 35 साल से अधिक उम्र के कार्यकर्ताओं के नाम पैनल में शामिल नहीं होंगे। ऐसे में भाजयुमो नगर अध्यक्ष के लिए कई मजबूत दावेदार बाहर हो गए है। जिसमें सौगात मिश्रा, धीरज ठाकुर, रोहित चौधरी, निक्की राय, अक्षय चौधरी, जय राजदेव, अमन यादव, नयन दुबे और भावेश दवे दौड़ से बाहर हो गए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News