Punjab Kesari MP ads

भाजयुमो नियुक्तियों पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का बड़ा बयान, कह दी ऐसी बात दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

Friday, Jun 19, 2026-09:11 PM (IST)

टीकमगढ़ (उबेश खान) : मध्य प्रदेश में कई जिलों में भाजयुमो जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों का इंतजार है। इसी कड़ी में टीकमगढ़ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का नियुक्तियों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। श्याम टेलर का कहना है कि उसी कार्यकर्ता को पद मिलेगा जो संगठन के मापदंडों पर खरा उतरेगा। इसमें न कोई सिफारिश चलेगी और न कोई सपोर्ट।

PunjabKesari

जो कार्यकर्ता भाजपा के मापदंडों पर खरा उतरेगा, उसे मिलेगी जगह- श्याम टेलर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम ट्रेलर ने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं की सिफारिश से युवा नेता का चयन नहीं होता। ऐसा भाजपा में नहीं होता। भाजपा के पास योग्य कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। यहां संगठनात्मक नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी के रूटीन का हिस्सा है। सिफारिश और कॉर्पोरेट नेताओं के पुत्रों को कांग्रेस में जगह दी जाती है। भाजपा में जमीनी कार्यकर्ताओं को जगह दी जाती है। मैं भी एक सामान्य परिवार से हूं। मेरा कोई भी पारिवारिक सदस्य राजनीति में नहीं रहा। किसी भी जमीनी कार्यकर्ता को कहीं से भी जिम्मेदारी दी जाती है।

वहीं श्याम टेलर ने स्पष्ट कहा कि जल्द ही प्रदेश भर में नियुक्तियां होंगी। सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां होगी। रही टीकमगढ़ में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के चयन की बात तो यहां भी जो नेता भाजपा के मापदंडों पर खरा उतरेगा उसे ये जिम्मेदारी दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News