Punjab Kesari MP ads

डिप्टी CM विजय शर्मा का भूपेश बघेल से सवाल, पूछा- पाटन से भागकर राजनांदगांव क्यों आए?

Monday, Apr 01, 2024-12:44 PM (IST)

खैरागढ़ (हेमंत पाल): छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगाव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर तंज कसा है। शर्मा ने कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री को पाटन की जनता ने इतना प्यार दिया, तो फिर वह उन्हें छोड़कर राजनांदगांव क्यों आ गए?

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से मैदान में उतारा गया है। इस लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम रमन सिंह का दबदबा रहा है। इस सीट से भाजपा साल 1999 से साल 2019 तक छह बार हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पांच बार जीत हासिल की है तो वहीं कांग्रेस ने सिर्फ एक बार ही खाता खोल पाई है। वहीं भाजपा ने भूपेश बघेल के खिलाफ राजनांदगांव से मौजूदा सांसद संतोष पांडे को टिकट दिया है। हालांकि भूपेश बघेल को कांग्रेस हर बार पाटन से मैदान में उतारती थी, लेकिन इस बार कांग्रेस की नजर भाजपा के गढ़ माने जाने वाली लोकसभा राजनांदगांव पर है।

खैरागढ़ विधानसभा में शनिवार को भाजपा के विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, राजनांदगांव सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला अध्यक्ष गमन साहू, विक्रांत सिंह, मधुसूदन यादव समेत हजारों भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुई। इसी दौरान डिप्टी सीएम भूपेश बघेल को निशाने पर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News