Punjab Kesari MP ads

प्रधान आरक्षक फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.5 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Wednesday, Oct 14, 2026-12:37 PM (IST)

देवास: मध्य प्रदेश के देवास में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधान आरक्षक फिरोज खान के ठिकानों पर इंदौर और उज्जैन लोकायुक्त की टीमों ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद की गई है।

जानकारी के मुताबिक, फिरोज खान वर्तमान में पीटीसी इंदौर में पदस्थ हैं और देवास में रहते हैं। प्रारंभिक जांच में देवास और इंदौर जिले में उनकी करीब 20 संपत्तियों की जानकारी सामने आई है। लोकायुक्त के अनुसार, शुरुआती जांच में करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की संपत्ति आय से अधिक होने का अनुमान सामने आया है।

PunjabKesariकार्रवाई के लिए इंदौर और उज्जैन संभाग की 8 टीमें गठित की गई हैं, जो 15 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ले रही हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। अब लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों, आय के स्रोतों और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की विस्तृत स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News