सिंगरौली पुलिस के 8 जवानों को डीजीपी ने दिया प्रशस्ति पत्र, SP ने दी शुभकामनाएं

Thursday, Dec 11, 2025-08:17 PM (IST)

सिंगरौली। (अंबुज तिवारी): मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश के अलग अलग जिलों में पदस्थ पुलिस जवानों को प्रशस्ति पत्र का सम्मान दिया है. इसमें सिंगरौली पुलिस के 8 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल हैं.

11 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय से डीजीपी कैलाश मकवाना ने एक सूची जारी की है. इनमें रीवा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक हेमंत चौहान, जितेन्द्र सिंह एडिशनल एसपी जबलपुर सहित कुल 100 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का नाम है.

सिंगरौली में पदस्थ निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह,कार्यवाहक निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा,कार्यवाहक निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया,उप निरीक्षक संदीप नामदेव,उप निरीक्षक अमन वर्मा,उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार,कार्यवाहक उप निरीक्षक रामजी त्रिपाठी व प्रधान आरक्षक जितेंद्र सेंगर को विवेचना में अच्छे योगदान के लिए यह प्रशस्ति पत्र दिया गया है.जिले के एसपी मनीष खत्री ने इन सभी को शुभकामनाएं दी हैं.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News