Punjab Kesari MP ads

ईद पर लगे कर्फ्यू पर भड़के दिग्विजय, बोले- यह प्रशासन की असफलता, 3 हफ्तों में भी माहौल नहीं सुधार पाए

Tuesday, May 03, 2022-01:24 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): खरगोन में ईद के मौके लगे कर्फ्यू को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामनवमीं पर हुई हिंसा को तीन हफ्ते हो गए हैं, लेकिन आज भी शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। यह प्रशासन और प्रशासन की असफलता है। लोगों के प्रेम और सद्भाव का जो माहौल खरगोन में रहा है, उसे नहीं सुधार पा रहे है।

दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि उस दिन राम नवमी पर एक तरफ सुबह जुलूस निकाला और मुस्लिम समाज शर्बत और पानी पिला रहा था और सब शांति पूर्व 12 से 1 बजे तक खत्म हो गया,फिर क्या कारण था कि हिंसा हुई? दूसरा जुलूस ढाई बजे निकालने की आवश्यकता क्या थी? क्या जरुरत थी कि सारे नियम तोड़ दिए और एडिशनल एसपी के रोकने के बावजूद भी वह बैरियर जबरदस्ती हटाकर मस्जिद के रास्ते पर गए यह सब बात की जांच होना चाहिए। न्यायिक जांच होना चाहिए और खुली जांच होना चाहिए कि कौन इसके लिए जवाबदार है। साथ ही कहा कि हिन्दू मुस्लिम कोई भी हो सख्ती से कार्यवाही होना चाहिए। मैंने तो हमेशा से जब मैं मुख्यमंत्री बना था तब बाबरी मस्जिद गिराने के बाद जो बिगड़ा हुआ माहौल था उसे सुधारना जरूरी था और 10 साल तक मेरे कार्यकाल में किसी भी प्रकार का दंगा नहीं हुआ घटनाएं हुई और हमने उसे कंट्रोल किया। हमने कर्फ्यू नहीं लगने दिया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में लाउडस्पीकर को लेकर जो राजनीति हो रही है, यह सिर्फ ध्यान बांटा जा रहा है महंगाई और बेरोजगारी पर से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और रोज भाव बढ़ते जा रहे हैं। बात यही है लोगों का ध्यान असफलताओं से भटकाने के लिए यह सब हो रहा है। प्रशांत किशोर द्वारा नई पार्टी बनाने को सवाल पर बोले उनका स्वागत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News