पाकिस्तान का दोस्त कहे जाना से नाराज दिग्विजय सिंह, पी. मुरलीधर राव के खिलाफ करेंगे मानहानि का केस

4/3/2023 3:25:58 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह प्रदेश भाजपा प्रभारी पी. मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगे। पूर्व सीएम ने ट्‌वीट कर इसकी जानकारी दी। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा- मुरलीधर आपने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, आपको अदालत में जवाब देना होगा। दरअसल, भाजपा प्रभारी ने दो दिन पहले दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान का दोस्त बताया था।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार और भाजपा प्रभारी पी मुरलीधर राव पर जमकर निशाना साधा और ट्वीट कर लिखा कि क्या आप बलराम सिंह के मित्र राजीव तिवारी को भी जानते हैं? इन सभी को व इनके 14 और साथियों को MP पुलिस की ATS ने पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा था, लेकिन आपके मामा जी शिवराज सिंह चौहान ने इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं चलाया? उन सभी देशद्रोहियों की जमानत कैसे होने दी? क्या आप मामा जी से पूछेंगे? आप में साहस है? आज वे सभी देशद्रोही जमानत पर हैं और पाकिस्तान से कमाए काले धन से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में आपकी सेवा कर रहे हैं। अब आप बताएं कौन देशद्रोही है? वे, आप या मैं?

PunjabKesari

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने एक VIDEO को रीट्वीट करते हुए लिखा- मुरलीधर राव जी यह VIDEO देखकर कृपया आपके साथ बैठे लोगों से तो पूछ लें, ध्रुव सक्सेना कौन है? इस पर मामा शिवराज सिंह चौहान ने NSA क्यों नहीं लगाया? इसके मकान पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया?

PunjabKesari

बता दें कि पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिग्विजय सिंह किसके दोस्त के सवाल पर मीडिया को दो टूक कहा था कि दिग्विजय सिंह किसके दोस्त, किसके नहीं मुझे नहीं पता। दिग्विजय सिंह सबसे पहले मेरे दोस्त हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News