लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर दिग्विजय सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले- सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस के पास कई ऑप्शन

Wednesday, Feb 21, 2024-05:54 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरा राज्यसभा का ढ़ाई साल का कार्यकाल बचा हुआ है। वहीं सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने खड़े होने के लिए कांग्रेस के पास कई उम्मीदवार हैं। हर बार की तरह युवाओं को टिकट दिया जाएगा

PunjabKesari

ईवीएम पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर कहा कि भाजपा का शासन ईवीएम के मामले में डरा हुआ है। इसलिए वो हमें जनता के बीच से जाने से रोका जा सकता है।

राहुल गांधी और वरुण गांधी चचेरे भाई

न्याय यात्रा में वरुण गांधी के शामिल होने पर कहा कि वरुण गांधी और राहुल गांधी चचेरे भाई है, इसलिए एक साथ है

पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में हुई घटना की निंदा की

दिग्विजय सिंह ने पं बंगाल के संदेश खाली में हुआ घटना की निंदा की। कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसी घटनाएं होती हैं, हम उनकी घोर निंदा करते हैं,लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी के नेता लोग इस प्रकार की घटनाएं करते हैं, उस पर भारतीय जनता पार्टी मौन क्यों हो जाती है? जब उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश में अनेक मामले में भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने इस प्रकार का कुकृत्य किया है, अभी गुजरात में बिल्किस बानो का प्रकरण देख लीजिए, जिनको सजा हुई है, बलात्कारी की सजा काटकर लौटे लोगों का उनकी भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने सम्मान किया। सजा उनकी माफ हुई उस पर बात क्यों नहीं करते।

सुप्रीम कोर्ट के चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन को लेकर दिए गए फैसले का दिग्विजय सिंह ने किया स्वागत किया। उन्होंने चीफ जस्टिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। दिग्विजय सिंह ने कहा यह तो बैलट पेपर की चोरी थी जो पकड़ी गई अगर ईवीएम की चोरी होती तो पकड़ी ही नहीं जाती।

PunjabKesari

RSS पर दिए बयान पर दिग्विजय सिंह ने दी सफाई

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर दिए बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने चड्डी और पेंट कहा था। मैंने चड्डी और पेटीकोट नहीं कहा था। मैंने चड्डी छाप और पेंट छाप कहा था, पहले चड्डी पहनते थे संघ के लोग अब पेंट पहनते हैं। चड्डी छाप और पेंट छाप कहना कोई अवमानना नहीं है। मैंने पेटीकोट कभी नहीं कहा यह कुटिल दिमाग की उपज है।

किसान आंदोलन पर कहा

किसान आंदोलन पर समझौता हुआ था MSP पर समझौता हुआ था, झूठे मुकदमे दायर हुए थे उस पर समझौता हुआ था। मोदी गारंटी पर किसानों को भरोसा नहीं है।

ग्वालियर चंबल अंचल में पूर्व विधायकों के और पार्षदों के पार्टी छोड़ने पर दिग्विजय ने कहा जितने लोग गए हैं उतने से कई ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News