Punjab Kesari MP ads

भिंड में 9 अगस्त को कांग्रेस का हल्ला बोल: कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने दी जानकारी

Thursday, Jul 25, 2024-10:08 PM (IST)

भिण्ड। (देवेश चतुर्वेदी): मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाते हुए कहा है की लहार में मेरी कोठी को राजनीति के चलते तोड़ने की साजिश की जा रही है। बीते कुछ दिन में भिंड जिले में राजनीति गरमाई हुई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की कोठी की सीमांकन कर नपती की गई थी। 5 दिन बाद गोविंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया स्वंय एवं जन समस्याओं को लेकर 9 अगस्त को लहार में एक जन आंदोलन करेंगे और भिंड कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

PunjabKesari
 जन आंदोलन में कांग्रेस के कई वरिष्ट नेता शामिल होंगे। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अजय सिंह , ने सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा हमने 35 साल लगातार राजनीति की लेकिन अभी तक हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया।

PunjabKesari
ऐसा पहली बार हुआ है, जब हमारी कोठी के सीमांकन के लिए नपती की गई। वहीं उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी शांत बैठने वाली नहीं है, इन सब मुद्दों को लेकर 9 अगस्त को बड़ा जन आंदोलन करेंगे। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News