दिग्विजय सिंह का छलका दर्द, बोले- मेरे भाषण से कटते हैं कांग्रेस के वोट

10/16/2018 12:07:00 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। पार्टी के चुनाव प्रचार से दूरी बनाने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो दिग्विजय सिंह का दर्द छलक पड़ा। दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं, इसलिए मैं रैलियों में जाता नहीं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस के दो नेता कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ही मुख्य फ्रेम में नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल में हुए रोड शो और भेल दशहरा मैदान में हुई रैली स्थल पर दिग्विजय सिंह के कटआउट भी नहीं लगे दिखाई दिए। जबकि पूरा शहर तमाम कांग्रेसी नेताओं की तस्वीरें और होर्डिंग्स से पटा पड़ा था। दिग्विजय सिंह की होर्डिंग नजर ना आने से पार्टी की आपसी गुटबाजी भी साफ नजर आई। ऐसे में इस पर खूब राजनीति भी हुई। हालांकि बाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उनसे माफी भी मांगी थी। वहीं इस बीच पार्टी के ही कुछ अन्य नेता का मानना है कि दिग्विजय के खिलाफ कांग्रेस में ही साजिश हो रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News