गाड़ी में चढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, 11वीं के स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या

3/12/2024 4:29:19 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गाड़ी पर चढ़ने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में 11वीं के स्टूडेंट की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजन घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस पूरे मामले में बाणगंगा थाना टी आई लोकेश भदौरिया के अनुसार कुशवाहा नगर में पुलिस को सूचना मिली कि दो पक्षों का आपसी में विवाद हुआ है। आरोपी ऋतिक, हर्ष, महेंद्र, अशोक चौहान, प्रेमलाल दशोरे, अजय पंडित और हितेश प्रजापत के घर के सामने रहने वाले मृतक कोटेश्वर चौरे और उसके साथ खड़े कुलदीप को आरोपियों द्वारा चाकू से हमला किया गया जिसमें कुलदीप के हाथ में चाकू लगा और दूसरा चाकू कोटेश्वर के छाती पर लगने से कोटेश्वर को अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि इलाके में एक गाड़ी खड़ी हुई थी जो कि आरोपियों की थी कोटेश्वर उसे गाड़ी पर चढ़कर रास्ता पार कर रहा था गाड़ी पर चढ़ने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया जो हत्या में तब्दील हो गया। वहीं पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में कुलदीप को भी चोट लगी है जो कि अस्पताल में भर्ती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News