वृक्ष हमारी रक्षा करते हैं इसलिए रक्षाबंधन पर जरूर करें पौधारोपण- अमृता सिंह

8/14/2019 3:47:02 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): राजधानी को हरा भरा रखने के लिए कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी समाज सेविका अमृता सिंह ने वार्ड 29 में मुद्गल मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे हमें अनेकों सुविधाएं देते है, सिर्फ छत ज़रूरी नही है छाया भी ज़रूरी है, स्नेह की छाया, श्रद्धा की छाया और शीतलता की छाया, इसीलिए पेड़ लगाएं।

PunjabKesari


उन्होंने कहा पेड़ पौधे हमें ऑक्सिजन देते हैं सुंदर-सुंदर फूल और फल देते हैं, आपके आसपास घर परिवार को अच्छा वातावरण देते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना से सबसे ज्यादा पर्यावरण को नुकसान दक्षिण पश्चिम विधानसभा को हुआ।

PunjabKesari

अमृता ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम से हज़ारों पेड़ काट दिए और स्मार्ट सिटी के नाम से और कोई विकास कार्य नहीं किए गए। अमृता सिंह ने कहा कि वे पर्यावरण से अत्याधिक प्रेम करती हैं और जब पेड़ पौधे काटे जाते हैं तो उन्हें दुःख पहुंचता है। उन्होंने महिलाओं से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि इस बार रक्षाबंधन में एक राखी वृक्ष के नाम भी क्योंकि वृक्ष नि: स्वार्थ भाव से सदा हमारी रखवाली में खड़े रहते हैं।

PunjabKesari

इससे पहले कार्यक्रम की आयोजक पार्षद संतोष कसाना व क्षेत्र के नागरिकों ने अमृता सिंह का स्वागत किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री  पीसी शर्मा व उनकी पत्नी उपस्थित थे। उन्होंने भी पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के दौरान वार्ड 29 की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News