Punjab Kesari MP ads

MP में फिर सामने आया मॉब लिंचिंग का मामला, मोर चोरी के आरोप में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Saturday, Jul 20, 2019-11:05 AM (IST)

नीमच: नीमच के गांव लसूडिया आतरी में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मोर चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग की भीड़ ने पीट पीट कर हत्या कर दी। गुस्साए लोगों ने मोर चोरी के आरोप में 4 लोगों को घेरा था लेकिन उनमें से बुजुर्ग भागने में असफल रहा। मारपीट की इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को गांव वालों ने चार मोर चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इनमें से 3 चोर भीड़ के हाथ से भाग निकले लेकिन एक चोर उनके हाथ लग गया। लोगों ने बुजुर्ग चोर की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घायल के कट्टे से चार मरे हुए मोर बरामद हुए। पुलिस के डायल हंड्रेड ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में 10 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News