MP में किसान ने फिर पहना मौत का फंदा

Saturday, Dec 22, 2018-01:30 PM (IST)

खंडवा: मध्यप्रदेश के खंड़वा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार अखतरिया गांव के किसान जुवान सिंह ने अपने खेत पर एक पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


PunjabKesari


उसका शव शनिवार सुबह लोगों ने पेड़ पर लटका देखा। इसकी सूचना में बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हिरासत में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किसान के फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन परिजनों का कहना है कि उस पर अलग-अलग बैंकों का चार लाख रुपए का कर्ज बाकी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News