बॉस वूमेन’ को मिली बड़ी जिम्मेदारी! अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल (महिला विंग) की राष्ट्रीय सचिव बनीं मधु

Friday, Aug 30, 2024-04:24 PM (IST)

दिल्ली। औद्योगिक क्षेत्र में लगातार अपनी एक खास पहचान स्थापित कर रही महिला उद्यमी मधु यादव को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने मधु यादव को महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर नियुक्त किया है। गौरतलब है, कि मधु यादव लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय हैं, और कड़ी मेहनत की दम पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

 इसके अलावा सामाजिक स्तर पर भी मधु यादव ने अपनी खास कवायदों के जरिए अलग अलग मंच पर सम्मान हासिल किए हैं। महिला उद्यमी मधु यादव का अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल की महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव बनना एक बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है। इस संगठनात्मक नियुक्ति के लिए मधु यादव ने व्यापार मंडल, इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल एवं राष्ट्रीय सचिव राजकुमार जायसवाल को धन्यवाद दिया है और वादा किया, कि वो संगठन की गरिमा को और ऊंचाइयों तक ले जाने की पूरी कोशिश करेंगी।

PunjabKesariउद्योग क्षेत्र में अपने अब तक के सफर पर बोलते हुए मधु यादव ने कहा, कि वह शुरूआत से ही नौकरी करने वाली नहीं बल्कि लोगों नौकरी देने वाली बनना चाहती थी, इसलिए उन्होंने ये राह चुनी। वहीं  आपको बता दें, कि 28 और 29 सितंबर को इंदौर में अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की विशेष कार्यकारिणी की बैठक है, जिसमें इसके विस्तार से जुड़े अहम फैसले लिए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News