महिला सुरक्षा कर्मी ने ईसीजी टेक्निशियन पर छेड़छाड़ आरोप लगाकर मचाई सनसनी, बोली-जहां कैमरा नहीं लगा वहां पर आने को बोलता है
Tuesday, Nov 04, 2025-09:11 PM (IST)
पन्ना (टाइगर खान): पन्ना जिला चिकित्सालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला सुरक्षा कर्मी ने ईसीजी टेक्निशियन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हलचल मचा दी है। महिला का आरोप है कि टेक्निशियन लगातार प्रताड़ित कर रहा है।
जानकारी के अनुसार महिला सुरक्षा कर्मी ने आरोप लगाया है कि ईसीजी टेक्निशियन प्रमेंद्र उर्फ पिंकू पटेरिया ने ड्यूटी के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ की। महिला ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रावाई की मांग की है। आक्रोशित महिला ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली पन्ना एवं विभागीय अधिकारियों को सौंप दी है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मैने तो इस महिला से आज तक बात नहीं की- प्रमेंद्र पटेरिया

वहीं दूसरी ओर आरोपी ने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि महिला झूठे आरोप लगा रही है। प्रमेंद्र उर्फ पिंकू पटेरिया का कहना है कि उसने तो आज तक महिला से बात तक नहीं की है। महिला उसे बदनाम करने के लिए ही सारे झूठे आरोप लगा रही है
वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है, और मामले के लिए जांच समिति गठित की गयी है...वहीं इस घटना के बाद जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों में भी चर्चा का माहौल है।

