नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कमेंट करना युवक को पड़ा मंहगा, FIR दर्ज

5/8/2019 10:44:45 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू खिलाफ कमेंट करने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता अजय उदासीन की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

PunjabKesari


ये है पूरा मामला
बता दें, कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू की सभा मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आगामी 11 मई को आयोजित होने वाली है। यहां वे कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव के पक्ष में प्रचार करने आने वाले हैं। लिहाजा, कांग्रेस कार्यकर्ता ने इस बात की सूचना सोशल मीडिया यानी फेसबुक पर पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर एक युवक ने आपत्तिजनक कमेंट किया था।

PunjabKesari

इधर, इसकी शिकायत करने पर कमेंट करने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपी अभी पुलिस हिरासत में है। आरोपी युवक की पहचान एके प्रजापति के रूप में हुई है। मामले की जानकारी कांग्रेस जिला प्रवक्ता अजय उदासीन ने दी है।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News