खंडवा के इस अस्पताल में लगी आग, धुंए का गुब्बार देख मची अफरा तफरी

Thursday, Aug 01, 2024-01:30 PM (IST)

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के एक अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। मामला जावर के उप स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में धुआं-धुआं हो गया। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। फिलहाल आगजनी के किसी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। आग लगते ही अस्पताल में धुंआ धुंआ हो गया और अस्पताल में अफरातफरी मच गई। हालांकि समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News