Indore: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Sunday, May 21, 2023-11:59 AM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्लास्टिक फैक्ट्री (plastic factory) में भीषण आग लग गई। घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है। जहां प्लास्टिक फैक्ट्री भीषण आग लग गई। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए जेसीबी की मदद से कई जगह तोड़ी गई।  

PunjabKesari

दमकल अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया शनिवार देर रात बाणगंगा इलाके में माहेश्वरी प्लास्टिक फैक्ट्री (maheshwari plastic factory) में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को सुबह आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। उसकी जांच की जा रही है। फायर अधिकारियों की मानें तो, आग लगने से आसपास की फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंच सकता था। ऐसे में सबसे पहले आसपास की फैक्ट्रियों को सुरक्षित किया गया। क्योंकि आग लगातार विकराल होती जा रही थी, ऐसे में आसपास की फैक्ट्रियों में भी आग लगने का खतरा था।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News