MP News: हरदा से दिल्ली भागने की कोशिश कर रहे पटाखा फैक्ट्री के मालिक समेत पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा..

Wednesday, Feb 07, 2024-10:58 AM (IST)

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हुए फैक्ट्री में ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया है। पकड़े गए लोगों के नाम राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मामले का मुख्य आरोपी हरदा से दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। राजेश अग्रवाल को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से पकड़ा गया है। कार में सवार होकर वह दिल्ली जा रहा था।


 मंगलवार को हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए और 11 लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि यह अवैध फैक्ट्री का संचालक राजेश अग्रवाल है राजेश अग्रवाल हरदा से उज्जैन और उज्जैन से मक्सी के रास्ते होते हुए दिल्ली जा रहा था। इस कार में राजेश अग्रवाल के साथ सोमेश अग्रवाल भी था आरोपी हरदा से गायब होने के लिए दिल्ली जा रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News