Punjab Kesari MP ads

बस टाइमिंग को लेकर हुई फायरिंग, एक घायल

Thursday, Sep 26, 2019-03:07 PM (IST)

कटनी(संजीव वर्मा): कटनी जिले की बहोरीबंद में बस की टाइमिंग को लेकर बुधवार रात दो पक्षों के आपसी विवाद में फाइरिंग होने का मामला सामने आया है। हालांकि विवाद में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है। गोली सिर्फ बस चालक के पास से होकर गुजर गई और वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बहोरीबंद तहसील से जिला मुख्यालय के लिए सिर्फ एक ही सड़क हैं और इस रुट पर आने-जाने वाली बसों की टाइमिंग को लेकर दोनों पक्षों के ड्राइवरों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात को झल्लू उर्फ राजकुमार ठाकुर अपनी बस चेक करने निकला था। रात्रि के दौरान बिलहरी-बड़खेरा मार्ग पर विजय गुप्ता अपने साथियों के साथ मिला।

PunjabKesari

दोनों के बीच कहा सुनी हुई, विवाद इस कदर बढ़ा कि विजय गुप्ता ने झल्लू के ऊपर फायर कर दिया। इस घटना में गोली झल्लू के बाये हाथ को छू कर निकल गई। उसे डायल 100 के माध्यम से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News