Punjab Kesari MP ads

रतलाम में पूर्व गृहमंत्री का निधन कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार, कल होगा अंतिम संस्कार

Friday, Dec 06, 2024-11:45 AM (IST)

रतलाम। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता भारत सिंह का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, भारत सिंह अर्जुन सिंह के कार्यकाल में गृह मंत्री थे। भारत सिंह का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। भारत सिंह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे ,इलाज के लिए उनको अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

कल होगा अंतिम संस्कार

भारत सिंह के निधन की खबर मिलने के बाद परिजन और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजन पार्थिव देह को लेकर रतलाम से रवाना हो गए हैं। अंतिम यात्रा कल 7 दिसंबर शनिवार को उनके निवास स्थान गढ़ी से सुबह 10.30 बजे ईदगाह के पीछे पारिवारिक मुक्तिधाम में जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News