Punjab Kesari MP ads

मंडला में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले ने बाइक से घर जा रहे पति-पत्नी और दो बच्चों को रौंदा , चार की दर्दनाक मौत..

Sunday, Mar 24, 2024-09:13 PM (IST)

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एनएच 30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें की बाइक पर पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद अंजनिया पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है।

PunjabKesari
प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मीकांत यादव अपनी पत्नी ज्योति यादव और अपनी दो बेटियों के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी शीतल ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्राला आया और बाइक में टक्कर मार दी। अंजनिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्राला चालक की भी पुलिस अभी तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News