रूस- यूक्रेन युद्ध का सराफा बाजार पर बड़ा असर, इतिहास में पहली बार 10 ग्राम सोने की कीमत 53500

3/1/2022 9:58:19 PM

रायपुर (शिवम दुबे): अंतरराष्ट्रीय बाजार में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण असर साफ दिख रहा है। दो राष्ट्रों के बीच चल रहे इस युद्ध के कारण सराफा बाजार हिल गया है। इतना ही नहीं इतिहास में पहली बार सोने के दाम सबसे ज्यादा पहुंच चुके है। इतना ही नहीं चांदी के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। सोने और चांदी के दामों में लगभग 3 से 4% की वृद्धि हुई है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना लगभग 49 हजार रुपए था। यही सोना आज बढ़कर 53000 पर पहुंच गया है। प्रति किलोग्राम चांदी फरवरी के प्रथम सप्ताह में 63 हजार रुपए थी। यह आज बढ़कर 69 हजार पर पहुंच गई है।

तनाव बढ़ते ही बढ़े सोने के दाम 

रायपुर के सराफा व्यापारी हरख मालू का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण सोना-चांदी के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। इनके दाम बढ़ने की एक मात्र यही एक वजह है। जैसे-जैसे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे सोने के दाम में उतार चढ़ाव तेजी से हो रहा है। जिससे सराफा व्यापारियों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ा रहा है। हालांकि सोने के दाम बढ़ने के कारण ग्राहकी में कमी नहीं के बराबर आई है। ग्राहक आज भी अपने बजट और मांग के अनुरूप सोने और चांदी के जेवर खरीद रहे हैं। 

 

रूस और यूक्रेन के बीच तनातनी से शुरू सर्राफा बाजार में उथल-पुथल पर चर्चा करें तो। 17 फरवरी को गोलीबारी हुई तब सोने के दाम में बढ़ोतरी देखी गई थी। उसके बाद 24 फरवरी को 53500 प्रति 10 ग्राम सोना और 67000 प्रति किलो चांदी का दाम आ गया था। एक दिन में सोने में 1700 सोना प्रति 10 ग्राम 1800 प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई थी। जिसके बाद 25 फरवरी को निवेशकों ने मुनाफा वसूली कर फायदा कमा लिया। अगले दिन भाव 51900 प्रति 10 ग्राम सोना और चांदी प्रति किलो 66000, जिसमें 1600 रुपए की एक दिन में कमी देखने को मिली थी। 

सोने और चांदी के भाव को पिछले 1 साल के आंकड़ों से आकलन करें तो

  • फरवरी 2022- सोना प्रति 10 ग्राम 53000 रुपए से लेकर 52150 रुपए, चांदी प्रति किलोग्राम 63000 रुपए से 69000 रुपए
  • जनवरी 2022- सोना प्रति 10 ग्राम 49500 रुपए से लेकर 49150 रुपए, चांदी प्रति किलोग्राम 63700 रुपए से 62600 रुपए
  • दिसंबर 2021- सोना प्रति 10 ग्राम 49600 रुपए से लेकर 49150 रुपए, चांदी प्रति किलोग्राम 63000 रुपए से 63700 रुपए
  • नवम्बर 2021- सोना प्रति 10 ग्राम 49000 रुपए से लेकर 50500 रुपए, चांदी प्रति किलोग्राम 65700 रुपए से 63300 रुपए
  • अक्टूबर 2021- सोना प्रति 10 ग्राम 47600 रुपए से लेकर 49000 रुपए, चांदी प्रति किलोग्राम 62000 रुपए से 65500 रुपए
  • सितम्बर 2021- सोना प्रति 10 ग्राम 48700 रुपए से लेकर 47000 रुपए, चांदी प्रति किलोग्राम 65100 रुपए से 61200 रुपए
  • अगस्त 2021- सोना प्रति 10 ग्राम 49000 रुपए से लेकर 46600 रुपए, चांदी प्रति किलोग्राम 69500 रुपए से 65500 रुपए
  • जुलाई 2021- सोना प्रति 10 ग्राम 48000 रुपए से लेकर 49500 रुपए, चांदी प्रति किलोग्राम 70000 रुपए से 69000 रुपए
  • जून 2021- सोना प्रति 10 ग्राम 50500 रुपए से लेकर 48000 रुपए, चांदी प्रति किलोग्राम 71500 रुपए से 69000 रुपए
  • मई 2021- सोना प्रति 10 ग्राम 49500 रुपए से लेकर 50300 रुपए, चांदी प्रति किलोग्राम 70000 रुपए से 71000 रुपए
  • अप्रैल 2021- सोना प्रति 10 ग्राम 46300 रुपए से लेकर 48000 रुपए, चांदी प्रति किलोग्राम 66500 रुपए से 68000 रुपए
  • मार्च 2021- सोना प्रति 10 ग्राम 47400 रुपए से लेकर 46000 रुपए, चांदी प्रति किलोग्राम 65000 रुपए से 69500 रुपए
  • फरवरी 2021- सोना प्रति 10 ग्राम 50000 रुपए से लेकर 47000 रुपए, चांदी प्रति किलोग्राम 68 हजार रुपए से 69 हजार रुपए

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News