पानी भरने जा रहे हम्मल को पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, मौत

5/19/2022 5:15:54 PM

गुना (मिस्बाह नूर): शहर के बिलोनिया क्षेत्र में स्थित एक वेयरहाउस के पास गुरुवार सुबह एक हम्मल की मौत हो गई। यहां पिकअप वाहन की टक्कर से 36 वर्षीय हम्माल की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए मामला दर्ज करने की मांग की है। हादसा सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर हुआ था। बिलोनिया के वेयरहाउस के पास घोसीपुरा निवासी पहलवान सिंह, पानी भरने जा रहा था। इसी दौरान वेयरहाउस परिसर में खड़ी पिकअप गाड़ी आगे बढ़ती है और धीरे धीरे चलते हुए अचानक अनियंत्रित होकर पहलवान सिंह को बुरी तरह टक्कर मार देती है। यह पूरी घटना वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाती है।

मृतक से 2 दिन पहले हुआ खा झगड़ा: परिजन 

देखकर लगता है मामला संदेहास्पद है। इसी आधार पर परिजन पहलवान की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि वाहन में किसी तकनीकी खामी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जिसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। इसी बीच पहलवान सिंह के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ 2 दिन पहले भी मारपीट की गई थी। 2 दिनों तक पहलवान सिंह काम पर नहीं गया था। बुधवार को उसके साथी वेयरहाउस ले गए थे और अगले दिन सुबह लगभग 5:30 बजे इस घटना की जानकारी उन्हें मिली है। इसी बीच पहलवान सिंह के परिजन द्वारा हनुमान चौराहे पर शव रखकर जाम लगने की सूचना भी मिली। लेकिन जब पता चला कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा शाम को है तो यह आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News