मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, अगले 24 घंटों में मिल सकती है राहत, जानिए कैसा रहेगा मौसम

5/27/2020 3:31:28 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। नौतपा के तीसरे दिन के साथ प्रदेश के ज़्यादातर शहर लू की चपेट में है। पिछले 24 घंटे में खजुराओ, नोगांव, दतिया, रीवा और मुरैना में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। भोपाल में तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने दो दिन बाद गरज चमक के साथ प्रदेश में बादल छाने के साथ तेज़ आंधी चलने के आसार जताए है। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 42 से 46 डिग्री बना हुआ है।

PunjabKesari

मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार, आने वाले 24 घंटों के दौरान गरज चमक के साथ प्रदेश में तेज आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश में पहले के मुक़ाबले बारिश की गतिविधियां कमजोर हो गई हैं। अगले 24 घंटों के दौरान सतना, रीवा, खजुराहो में मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। कुछ कुछ जगहों पर तेज़ बौछारें भी देखने को मिल सकती हैं। बताया जा रहा है कि 28 व 29 मई को राज्य के उत्तरी व मध्य भाग में हल्की बारिश होगी और तापमान में गिरावट आएगी। आपको बता दें कि प्रदेश के लगभग हर जिले में भीषण गर्मी और लू का संकट जारी है। पिछले 2 दिनों से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भीष्ण गर्मी पड़ने से बाजार और सड़कों पर जनता कर्फ्यू जैसे हालात हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News