Punjab Kesari MP ads

सास ने दामाद के साथ मिलकर शुरु किया देह व्यापार, नशा कराकर बनाती थी संबंध, MP में हनीट्रैप का सनसनीखेज खुलासा

Tuesday, Jul 14, 2026-06:54 PM (IST)

अशोकनगर : मध्य प्रदेश के अशोकनगर में पुलिस ने एक ऐसे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसने पूरे शहर को हैरान कर दिया। आरोप है कि एक महिला अपने ही दामाद के साथ मिलकर देह व्यापार चलाती थी और हनीट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलती थी। पुलिस की दबिश के दौरान कई युवक छतों से कूदकर भागते नजर आए।अशोकनगर शहर की दीपेश कॉलोनी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार और हनीट्रैप गिरोह का खुलासा किया है। एसपी राजीव कुमार मिश्रा के मुताबिक, मुंगावली एसडीओपी सनम बी. खान के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सीमा अहिरवार के घर पर छापा मारा।

दबिश के दौरान मुख्य आरोपी सीमा अहिरवार और उसके दामाद भरत अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। मौके से सागर और बीना की दो महिलाओं सहित छह पुरुष भी कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, तीन मोबाइल फोन और करीब 2.10 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर कई युवक छतों से कूदकर भागने लगे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को भी आसपास की छतों पर दौड़ लगानी पड़ी। इस कार्रवाई का घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच 32 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर विक्रांत जैन ने भी गिरोह के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप का मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 में प्लॉट खरीदने के बहाने उनकी पहचान सीमा अहिरवार से हुई। आरोप है कि उन्हें घर बुलाकर नशीला पेय पिलाया गया और बाद में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर लंबे समय तक ब्लैकमेल किया गया।

एफआईआर के अनुसार, पीड़ित का आरोप है कि उससे अलग-अलग बहानों से करीब 51 लाख रुपये वसूले गए। इनमें मकान खरीदने, कार दिलाने, प्लॉट और मकान निर्माण तथा रजिस्ट्री के नाम पर बड़ी रकम लेना शामिल है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ने इस कथित अवैध कारोबार से काफी संपत्ति अर्जित की। उसने कई मकान खरीदे और वहीं से अपना नेटवर्क संचालित करती थी। पुलिस अब आरोपी की संपत्ति, बैंक खातों और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस कथित हनीट्रैप और देह व्यापार गिरोह का शिकार अब तक कितने लोग हुए और इसमें अन्य कौन-कौन शामिल हो सकते हैं। यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो मामले में और धाराएं तथा गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News