गृहमंत्री बोले- जीएसटी 2.0 आम आदमी के लिए बड़ी सौगात, टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत

Friday, Sep 12, 2025-03:08 PM (IST)

दुर्ग (हेमंत पाल) : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए जीएसटी 2.0 सुधार को लेकर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए नई जीएसटी प्रणाली को आम आदमी और व्यापारियों – दोनों के लिए "ऐतिहासिक कदम" बताया। मंत्री शर्मा ने कहा कि जीएसटी में किए गए ये बदलाव सिर्फ कर प्रणाली को सरल बनाने के लिए नहीं हैं, बल्कि इसका उद्देश्य आम नागरिक के जीवन में खुशहाली और व्यापारिक गतिविधियों में गति लाना है।"

क्या है जीएसटी 2.0 की बड़ी बातें?

1. टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव:

जहां पहले कई आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं पर 28% टैक्स लगता था, अब उसे घटाकर 18% कर दिया गया है। यानी 10% टैक्स की सीधी राहत, जो सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर असर डालेगी।

2. आय सीमा में राहत:

आम आदमी को और राहत देते हुए अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर टैक्स में छूट दी गई है। यह मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है।

3. व्यापारियों के लिए सरलीकरण:

जीएसटी रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया को और सरल किया गया है। छोटे और मंझोले व्यापारियों के लिए अब एकीकृत पोर्टल और कम कागजी कार्रवाई के जरिए व्यापार करना होगा और रिटर्न दाखिल करना ज्यादा आसान होगा।

मंत्री शर्मा ने कहा कि इस सुधार से देश के करोड़ों लोग लाभान्वित होंगे। ये सिर्फ टैक्स में बदलाव नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने का माध्यम है। अब व्यापारी वर्ग बिना किसी झंझट के अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकेंगे, जिससे नौकरियों के नए अवसर भी बनेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में आम जनता को मूल्य वृद्धि से राहत, बचत में बढ़ोतरी, और बाजार में स्थिरता देखने को मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News