Punjab Kesari MP ads

इंदौर में भीषण हादसाः बारातियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 मौतें हुई, आठ गंभीर घायल; शादी की खुशीयां मातम में बदली

Monday, Apr 06, 2026-08:33 AM (IST)

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण हादसा हुआ है। जहां बारातियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में चार लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी बीच ट्रक और गाड़ी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। मौके पर लोगों में चीख-पुकार मच गई।  

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार यह घटना इंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर हुई है। जहां रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक और गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे के दौरान गाड़ी में 11 से अधिक लोग मौजूद थे। सभी बाराती बताए गए है। घटना इतनी भयानक थी कि तीन बारातियों की मौके पर मौत हुई है। जबकि एक युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं, आठ से अधिक लोग घायल हो गए। बारातियों का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सभी लोग आष्टा से शादी समारोह से इंदौर लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। शादी की खुशीयां मातम में बदल गई।

PunjabKesari

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। इसी के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान इरफान, आशिर और फरहान के रुप में हुई है। जबकि अरफाद ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। घटना में घायलों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सभी सदर बाजार के रहने वाले है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।  
     

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News