पुलिस की परीक्षा! महिलाओं से कैसे करें व्यवहार, ASI, SI और TI लिखित में देते हैं जवाब

1/18/2022 12:55:40 PM

खंडवा(निशात सिद्दिकी): पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा पास करते तो आप ने देखा होगा लेकिन पुलिस में रहते हुए में अपने कर्तव्य को ठीक ढंग से निभाने के लिए परीक्षा देने का अपने आप में पहला मामला है। दरअसल, इस परीक्षा का उद्देश्य यहां पता लगाना है कि जिन पुलिस अधिकारियों को महिलाओं और बच्चों पर हो रहे शोषण और अपराधों को रोकने की जिम्मेदारी है। वह उसे कितना अच्छे से निभा रहे हैं। यह परीक्षा पुलिस विभाग की अंतरिक्ष परीक्षा होती हैं। इस के रिजल्ट के आधार पर पुलिस अधिकारियों को अपने कर्तव्य के लिए तैयार किया जाता हैं।
PunjabKesari

खंडवा के सुंदर बाई हायरसेकंडरी स्कूल में सुबह छात्रों की जगह पुलिस अधिकारियों की क्लास लगी। दरअसल उनकी इस क्लास का मकसद यह जानना था कि पुलिस अधिकारियों को यह पता हैं कि नहीं कि उन्हें महिला और नाबालिग बच्चों के मामले में किस तरह से कार्यवाही करनी हैं। खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि वर्तमान में महिला सम्बंधित अपराध और बच्चों के खिलाफ कोई अपराध होता हैं तो वह जब पुलिस के पास आते हैं तो उस समय पुलिस की तरफ से कैसे व्यवहार होना चाहिए। उनके बचाव के लिए क्या किया जाना हैं। उनके क्या नियम है क्या कानून है। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को होना बहुत जरुरी हैं। इसीलिए लगातार पुलिस अधिकारियों की ट्रेनिंग और प्रशिक्षण होते रहते हैं। इसलिए अब यह जरुरत महसूस हुई कि क्या पुलिस अधिकारियों को सारी जानकारी है या नहीं इसी लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के माध्यम से उनका वैल्यूवेशन किया जाएगा।  जिस से यह पता चलेगा कि इन्हे और किस तरह प्रशिक्षण की जरुरत हैं। ताकि उनके लिए अलग से प्रशिक्षण आयोजित कर पुलिसिंग को और बेहतर किया जाएगा।
PunjabKesari

पुलिस की इस परीक्षा में जिले के सभी एएसआई और एसआई और टी आई स्तर के लोगों ने भाग लिया। खंडवा के सुन्दर बाई स्कूल सेंटर पर लगभग 150 , हरसूद में 24 एवं मुंदी 27 पुलिस अधिकारियों ने यह परीक्षा दी। इस परीक्षा में उत्कर्ष आंक लाने वाले अधिकारी को पुरस्कृत भी किया जाएगा। परीक्षा में एग्जामनर के तौर पर खंडवा अडिशनल एसपी सिमा आलावा, सीएसपी ललित गठरे, डीएसपी दीपा मंडवे, एसडीओपी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News