रिश्ते फिर हुए शर्मसार ! पत्नी-भांजे के अवैध संबंधों में रोड़ा बना पति तो कर दी हत्या, शव को बोरे में डाल खेतों में फेंका
Wednesday, Sep 14, 2022-02:08 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां बंद बोरे में मिली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और भांजे को गिरफ्तार किया है। हत्या की वारदात अवैध संबंधों के चलते की गई जहां पति को रास्ते से हटाने के लिए गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी और शव को एक सुनसान खाली मैदान में फेंक दिया था।
घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के 155 संगम नगर में पुलिस को दो दिन पहले मिले बोरे में बंद शव के हाथ पर बंधे मिले थे। शव के मामले में पुलिस ने मृतक की पहचान देवेंद्र अग्रवाल के रूप में की थी। पुलिस ने अंधे कत्ल के हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और भांजे को गिरफ्तार किया है। जहां देवेंद्र का भांजा विक्की के अपनी ही मामी नेहा से प्रेम प्रसंग थे और मृतक देवेंद्र पिछले 13 माह से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था।
मृतक जब अपनी पत्नी के घर पहुंचा जहां पत्नी नेहा और भांजे विक्की द्वारा गला दबाकर देवेंद्र की हत्या कर दी गई और शव को बोरी में बांधकर लोडिंग रिक्शा की मदद से देर रात संगम नगर में कासलीवाल के खाली पड़े खेत में फेंक दिया गया। घटना में पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों ही आरोपी मृतक की पत्नी नेहा और भांजे विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।