Punjab Kesari MP ads

MP News: पत्नी कर रही थी मायके जाने की जिद, पति ने दी खौफनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार

Friday, Jul 12, 2024-09:04 PM (IST)

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में मालथोन थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें की महिला मूक बधिर थी, पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मायके जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति पत्नी को मायके जाने से मना कर रहा था। मोहनी इसके बाद गाय को चराने के लिए बाहर छोड़ गई और फिर गाय में डंडा मार दिया।

इस बात को लेकर पति राजेश को गुस्सा आ गया था और फिर झगड़ा होने लगा। फिर आरोपी कुल्हाड़ी लेकर आया और पत्नी के सिर पर हमला कर दिया जिससे पत्नी जमीन पर गिर गई आरोपी ने महिला की गर्दन पर हमला कर दिया। 

PunjabKesari
जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की शादी 12 साल पहले हुई थी और उसके 6 बच्चे हैं। आरोपी के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, सभी बच्चे छोटे हैं। पुलिस ने आरोपी पति पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News