मुरैना में जंगलराज,एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दिन दिहाड़े बस घेरकर यात्रियों पर लाठी-डंडो से किया हमला,कई यात्री घायल
Tuesday, Feb 03, 2026-07:40 PM (IST)
मुरैना (रानू शर्मा):मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद है कि इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। इससे वारदात से लोग हिल गए। बदमाशों ने ऐसा आतंक मचाया कि यात्री बस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और बस में सवाल यात्रियों की सांसें कुछ देर के लिए अटक गईं।

घात लगाए एक दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने मचाई दहशत
ताज़ा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 का है, जहां घात लगाए बैठे एक दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने एक यात्री बस पर एक साथ हमला कर दिया। बदमाशों ने बस को चारों ओर से घेरकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे बस के कई शीशे टूट गए।
बस के अंदर बैठी सवारियों हुई घायल
बस के अंदर बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। महिला सवारी और एक बच्ची के चेहरे पर कांच के टुकड़े लगने से वे घायल हो गईं, जबकि कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हमलावरों ने ड्राइवर और कंडक्टर के साथ भी जमकर मारपीट की, जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि बीते एक महीने में यात्री बस पर यह चौथी बार हमला है। लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चौथी बार इस तरह की वारदात होने से कानून व्यवस्था और पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि किस तरह से ऐसी वारदातें लगातार होती जा रही हैं।

