MP के इस जिले में वर्दी के पीछे छुपा था हैवान – पत्नी ने बताई हैरान करने वाली कहानी..

Thursday, Sep 18, 2025-12:53 PM (IST)

शिवपुरी। (भूपेंद्र शर्मा): मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पोहरी थाने में तैनात एक आरक्षक पर अपनी पत्नी के साथ अमानवीय बर्ताव करने का गंभीर आरोप लगा है। पत्नी का कहना है कि शराब के नशे में पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंची। पीड़िता ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है।

साक्षी खरे नामक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल 2024 को राजेन्द्र खरे (निवासी सिमरौदा अहीर, थाना रामपुर, जिला मुरैना) से हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ बैराड में रहने लगी, जहां आरोपी आरक्षक की ड्यूटी थी।

PunjabKesariसाक्षी का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए परेशान करते रहे। उसने खुलासा किया कि करीब पांच-छह महीने पहले भी पति ने शराब पीकर उसके साथ हाथापाई की थी। तब मामला थाने तक पहुंचा था, लेकिन पारिवारिक दबाव के चलते उसने शिकायत वापस ले ली थी।

महिला ने बताया कि 8 सितंबर की रात झगड़ा फिर भड़क गया। उस दौरान आरोपी ने नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए उसे थप्पड़ों, घूंसों और लातों से बुरी तरह पीटा। उसके शरीर पर कई जगह चोट और सूजन आ गई। रातभर दर्द सहने के बाद उसने अगली सुबह अपने पिता को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद 16 सितंबर को वह मायके वालों के साथ पोहरी थाने पहुंची और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और आरोपों की हर पहलू से छानबीन की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News