Punjab Kesari MP ads

इंदौर : सिरपुर तालाब के पास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध मकानों पर चला निगम का बुलडोजर

Wednesday, Nov 13, 2024-02:38 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर नगर निगम की टीम ने एक बार फिर से सिरपुर तालाब के पास बने अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय रहवासी और दुकानदारों ने विरोध भी दर्ज कराया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल की समझाइश के बाद कार्रवाई पूरी हुई।

PunjabKesari

इंदौर नगर निगम का रिमूवल अमला बुधवार को चंदन नगर क्षेत्र के सिरपुर तालाब की रामसर साइट पर बनी अवैध कॉलोनी के कई मकानों को तोड़ने पहुंचा। निगम की टीम को देखकर यहां अफरा-तफरी मच गई। अवैध रूप से कब्जा कर रहे लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद निगम के अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने नियमों का हवाल देते हुए समझाइश दी। जिसके बाद कार्रवाई शुरू हो सकी।

PunjabKesari

निगम के भवन अधिकारी अश्विन जनवदे ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि सिरपुर तालाब के पास में कृषि भूमि और ग्रीन बेल्ट की जमीन है। इस पर छोटे-छोटे प्लाट काटकर अवैध कॉलोनी काट दी गई है जिनके खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज है। इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम के द्वारा नोटिस भी जारी किये गए थे। जब लोगों ने स्वेच्छा से अवैध निर्माण को नहीं हटाया तो आज इलाके के करीब 10 अवैध मकान और गुमटियों को जेसीबी की मदद से तोडा गया है। हालांकि यहां पर ऐसे करीब तीन मकान थे जिन पर कोर्ट का स्टे था इन मकानों को तोडा नहीं गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने साफ़ किया है कि शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News