मासूम का अपहरण कर बनाया बंधक

7/18/2018 5:49:45 PM

जबलपुर  : अधारताल क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर क्षेत्र का एक युवक खितौला ले गया और उसे बंधक बना लिया। वह 6 दिन तक आरोपी के चंगुल में रही। जैसे ही मौका मिला वह खितौला से भागकर सीधे अपने घर आ आई और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर तुरंत अधारताल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

PunjabKesari

जानकारी  के अनुसार लड़की 6 दिन पहले कटरा बाजार से घर लौट रही थी। तभी क्षेत्र में रहने वाला रज्जू सोनकर उसके पास पहुंचा और उसे धमकाते हुए बाइक में बैठाकर खितौला में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर ले गया। जहां उसने मासूम को बंधक बना लिया। इधर लड़की के अचानक गायब होने से परेशान उसके परिजन ने अधारताल थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद से ही पुलिस उसकी की तलाश में जुटी थी।

शादी करने का बना रहा था दबाव
पुलिस को बताया कि आरोपी लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस मामले में उसके रिश्तेदार भी उसका सहयोग कर रहे थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News