अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 से 70 लाख का गांजा जब्त

Thursday, Mar 17, 2022-07:28 PM (IST)

अंबिकापुर( जय प्रकाश एक्का): सरगुजा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल लंबे समय से सरगुजा के रास्ते गांजा तस्करी की जा रही थी। जहां सरगुजा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से अंबिकापुर के रास्ते बिहार गांजा तस्करी किया जा रहा है। जहां पुलिस ने अंबिकापुर अंतरराज्यीय  बस स्टैंड में घेराबंदी करते हुए बस से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तो वही शहर के बंगाली चौक से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इधर पुलिस को अंतरराज्यीय गिरोह का नेटवर्क पता चलने पर सरगुजा पुलिस ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से दो आरोपी और एक मुख्य आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। वही आरोपियों के पास से 70 किलो गांजे का पैकेट जब्त किया है और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है। वही सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News