प्रदेश में IT रेड से हड़कंप, बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे, SIR (सर्वे) स्टीकर लगी गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी

Thursday, Feb 12, 2026-03:25 PM (IST)

(रायपुर): छतीसगढ़ में आयकर विभाग की (Income Tax Raid) कार्रवाई से प्रदेश में हड़कंप मच गया। सुबह के समय हुई इस कार्रवाई से हलचल हो गई। सुबह के समय IT विभाग की रेड बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर पड़ी और वो सकते में आ गए।

विभाग ने बिलासपुर, चांपा के साथ ही कई जिलों में एक साथ रेड मारी

दरअसल  छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई करते हुए  विभाग ने बिलासपुर, चांपा के साथ ही कई जिलों में एक साथ रेड मारी है। दरअसल  ये एक्शन कोल कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के ठिकानों पर किया गया है।

IT  रेड से कारपोरेट घरानों में मचा हड़कंप, कोलवाशरी संचालक प्रदीप झा, कोल कारोबारी अंशुल मुरारका के यहां आईटी रेड

(Income Tax Raid) जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक बिलासपुर के कोलवाशरी संचालक प्रदीप झा के ठिकानों पर आयकर टीम ने दबिश दी है साथ ही चांपा स्थित कोल कारोबारी अंशुल मुरारका के भी आईटी की रेड पड़ी है। कोलवाशरी परिसर में आयकर अधिकारियों ने जांच शुरू की है। इसके साथ ही फिल ग्रुप पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा है। आईटी रेड से इन सब घरानों में हड़कंप की स्थिति है और हलचल मची हुई है।

SIR (सर्वे) स्टीकर लगी गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की की टीम बडे ही प्लान के तहत पहुंची थी। टीम अलग-अलग गाड़ियों में सवार थी और इन गाड़ियों मे SIR (सर्वे) के स्टीकर लगे हुए थे। आते ही आयकर विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापे मारने शुरु कर दिए। बताया जा रहा है कि 200 के करीब आयकर के अधिकारियों ने दबिश दी  है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News