बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस का बड़ा बयान, अरिजीत सिंह समेत कलाकारों के ब्रेक पर कही ये बात

Monday, Feb 09, 2026-12:32 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। जैकलीन ने कहा कि उनके फैंस उन्हें जल्द ही फिल्मों में देखने वाले हैं और ‘वेलकम 3’ भी आने वाली है।

उन्होंने बॉलीवुड और सिंगिंग इंडस्ट्री के कलाकारों द्वारा लिए जा रहे लंबे ब्रेक को लेकर भी अपनी राय रखी। जैकलीन ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बहुत तेज़ रफ्तार से चलती है, ऐसे में कलाकारों के लिए समय-समय पर ब्रेक लेना बेहद ज़रूरी हो जाता है।

उनका मानना है कि कलाकारों को अपने लिए थोड़ा स्पेस और वक्त मिलना चाहिए, ताकि वे नई ऊर्जा के साथ दोबारा काम पर लौट सकें। जैकलीन ने ऐसे फैसलों का सम्मान करने की बात भी कही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News