जयवर्धन सिंह बोले- भाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में, सिंधिया का नाम लिए बिना साधा बड़ा निशाना

6/7/2023 2:57:16 PM

ग्वालियर ( अंकुर जैन ) : ग्वालियर पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि  BJP के दिग्गज नेता कांग्रेस के संपर्क है। हम लगातर देख रहे हैं कि बीजेपी के कई बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भाजपा के कई और दिग्गज नेता हमारे संपर्क में है। जैसे जैसे चुनाव और पास आएंगे और भी भाजपा के बहुत सारे नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि आमजन भी चाहता है कि इस बार परिवर्तन हो। बड़ी बात यह है कि जो मूल भाजपा है उनको कुछ लोगों ने घर बैठा दिया है। जिन लोगों ने भाजपा के लिए पिछले कई सालों से निस्वार्थ रूप से काम किया, उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिन्होंने अपना पूरा जीवन BJP के लिए समर्पित किया। उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है। जो धन बल के आधार पर पैसों से भाजपा में आए हैं उनकी ही चल रही है। इस बात से भाजपा का हर आम कार्यकर्ता दुखी है निराश है। इसका यही परिणाम होगा कि इस बार कांग्रेस को एकतरफा जीत प्राप्त होगी।

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि जो प्रकोप पहले कांग्रेस में गुटबाजी का था वह आज बीजेपी में फैल गया है। जबकि आज कांग्रेस पूरी तरह से एक है। कांग्रेस का हर एक नेता कमलनाथ जी के पीछे खड़ा हुआ है। जनता ने आज से 5 साल पहले कमलनाथ जी को मौका दिया था। लेकिन उनके कार्यकाल के 15 महीने बाद ही कुछ लोगों ने रुपयों के लालच के कारण सत्ता के भूख के कारण बीच कार्यकाल में सत्ता परिवर्तन हुआ था। भाजपा के पिछले 3 साल में जनता का कुछ भी भला नहीं हो पाया है। उल्टा आज मध्य प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। किसान बुजुर्ग माता महिला व्यापारी सभी परेशान है। इतिहास गवाह है रामायण हो या महाभारत हो जिसने भी पाप करके राज करने का प्रयास किया वह कभी सफल नहीं हो पाए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News