Punjab Kesari MP ads

भाई की गिरफ्तारी पर बुरे बिफरे जीतू पटवारी, आक्रोशित प्रदेश अध्यक्ष ने दे दी BJP को बड़ी चेतावनी

Thursday, Jul 09, 2026-08:25 PM (IST)

(डेस्क): मध्य प्रदेश की राजनीति में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की गिरफ्तारी का मुद्दा पूरी तरह से छाया है। इस गिरफ्तारी के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल भी तेज है। वहीं अब भाई के अरेस्ट होने पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आय़ा है। जीतू ने X पर पोस्ट लिखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधा है।

जीतू ने लिखा है कि..

मुख्यमंत्री जी,

Indore Police  ने मेरे भाई को बगैर सूचना के हिरासत में लेकर यह सियासी संदेश दिया है कि बीजेपी अब "बदला" ले रही है!

रंजिश इस बात की कि जो भी सत्ता/मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे दबाने के लिए "कानून" का सहारा भी लिया जाएगा! मैं जानता था की सरकार की निजी दुर्भावना के चलते मेरे और मेरे परिजनों के खिलाफ झूठी कानूनी कार्रवाइयां जरूर की जाएंगीं!

फिर दोहरा रहा हूं! कानूनी दबाव/प्रभाव से भरी इस राजनीति से हम न डरेंगे, न झुकेंगे! बल्कि और ज्यादा ताकत से मैदानी लड़ाई लड़ेंगे!

 

PunjabKesari

आपको बता दें कि  मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर इंदौर के डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने आधिकारिक बयान जारी कर पूरी कार्रवाई का ब्यौरा साझा किया है।

इस मामले में डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर राजेंद्र नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इरफान खान उर्फ बोलू चंदेरी और रानी भाई के रूप में हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News