कर्ज में डूबी मोहन सरकार, अपराधों से घिरे मंत्री - जीतू पटवारी का बड़ा हमला

Wednesday, Feb 04, 2026-04:47 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोहन सरकार अब सिर्फ एक हजार दिन की मेहमान है। मीडिया से बातचीत में पटवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपराध, कर्ज और कुशासन का पर्याय बन चुकी है।

तीन मंत्री अपराधों में घिरे, तुरंत इस्तीफा लें— पटवारी

पीसीसी चीफ ने कहा कि मोहन सरकार में ऐसे तीन मंत्री हैं, जिनका पद पर बने रहना संविधान और नैतिकता दोनों के खिलाफ है — मंत्री विजय शाह: पटवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक यह कह चुका है कि विजय शाह मंत्री पद पर रहने योग्य नहीं हैं, फिर भी सरकार उन्हें बचा रही है। स्वास्थ्य मंत्री: छिंदवाड़ा के कफ सिरप कांड का जिक्र करते हुए कहा कि 26 मौतों के जिम्मेदार व्यक्ति को मंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय: उनके शहर में दूषित पानी से 32 लोगों की मौत हुई, इसके बावजूद जिम्मेदारी तय नहीं की गई।पटवारी ने कहा, अभिनंदन और तालियों से सरकार नहीं चलती। मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा समझनी चाहिए और तीनों मंत्रियों से इस्तीफा लेना चाहिए.. यह कांग्रेस की स्पष्ट मांग है।

भारत-अमेरिका डील पर हमला: किसानों को होगा नुकसान

जीतू पटवारी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि भारत-अमेरिका डील किसानों के हित में नहीं है।  उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में की गई इस डील से विदेशी उत्पाद भारत आएंगे भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में ज्यादा टैरिफ लगेगा.. सीधा नुकसान देश के किसानों को होगा। पटवारी ने कहा, बीजेपी ने खेती को मुनाफे का धंधा बनाने का वादा किया था, लेकिन आज सबसे ज्यादा आत्महत्याएं किसान ही कर रहे हैं।” उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस इस डील के खिलाफ आंदोलन करेगी।

कर्ज में शिवराज को भी पीछे छोड़ गई मोहन सरकार

कर्ज के मुद्दे पर पटवारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर्ज लेने में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी पीछे छोड़ दिया है। चालू वित्त वर्ष में अब तक 78 हजार करोड़ रुपए का कर्जरोजाना औसतन 213 करोड़ रुपए का कर्ज, सिर्फ एक दिन पहले 5200 करोड़ रुपए का नया कर्ज ,पटवारी ने आरोप लगाया कि बजट का आकार जानबूझकर बढ़ाया जाता है ताकि ज्यादा कर्ज लिया जा सके। उन्होंने कहा, अब हालात ऐसे हैं कि सरकार को तनख्वाह देने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है।

प्रदेश की संपत्तियां बेचने की तैयारी

पटवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार आम जनता से कर्ज ले रही है..मध्य प्रदेश की 13 सरकारी संपत्तियां बेचने की तैयारी है.. यह सब राजनीतिक अय्याशी और भ्रष्टाचार के लिए किया जा रहा है..उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अर्थशास्त्र की समझ नहीं और संसाधनों के बेहतर उपयोग की कोई ठोस नीति नहीं है।

श्वेत पत्र जारी करे सरकार  - अर्थशास्त्रियों की समिति बने

कांग्रेस की मांग दोहराते हुए पटवारी ने कहा कि —

मोहन सरकार तुरंत श्वेत पत्र जारी करे,अर्थशास्त्रियों की विशेषज्ञ समिति बनाई जाए,समिति में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ को भी शामिल किया जाए,पटवारी ने चेतावनी दी कि मध्य प्रदेश तेजी से आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। सरकार न किसानों से किए वादे निभा पा रही है, न लाड़ली बहनों से।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News