अशोक नगर में आयोजित आइजा के राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से पहुंचे पत्रकार
Wednesday, Oct 08, 2025-09:22 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन) : परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव री सुधासागरजी महाराज ससंघ क्षुल्लक गम्भीर सागर जी महाराज क्षुल्लक विदेह सागर जी महाराज ससंघके सानिध्य में रविवार को दोपहर में सुभाषगंज मैदान में अखिल भारतीय जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आइजा के संयोजक में जैन समाज अशोकनगर द्वारा मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष एवं सागर से सांसद लता वानखेड़े के मुख्य आतिथि एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक सुनील जैन, प्रबंध संपादक निधि जैन सागर, नपाध्यक्ष नीरज मनोरिया के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया।
इस दौरान आइजा द्वारा परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगल श्रीसुधासागरजी महाराज को राष्ट्रसंत की उपाधि से अलंकृत किया गया। इस दौरान पधारे अतिथियों का सम्मान किया गया। पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुनि पुंगल सुधासागरजी महाराज ने कहा कि कोई भी कला छोटी नहीं होती आपके पास कलम है एक अधिकार है आप उस कलम के माध्यम से किसी गरीब की मदद कर सकते हैं आप जो लेखनी चलाते हैं। इसको लाखों लोग विश्वास के साथ पड़ते हैं। हर व्यक्ति शहर की सडक़ों पर गली मोहल्ले में क्या हो रहा है। आपकी नजर से देखता है जो आप लिखेंगे वैसी धारणा पाठकों की बनती चली जाती है। आप नकारात्मक सोच को भी सकारात्मक सोच में बदल सकते हैं। सुबह से लाखों लोग तुम्हारी कलम को पढऩे की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकार वरदान भी है और अभिशाप भी। उन्होंने पत्रकारों की मेहनत की साराहना की। इसके अलावा देश भर से पत्रकार आए थे। इस दौरान आइजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुडया प्रदेश अध्यक्ष राजीव सैनानी, संजीव जेन ग्वालियर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने आयोजन में उनके प्रयासों की सराहना की।